फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लार कस्बे में हुई चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार पुलिस ने चोरी की एक घटना का पर्दाफाश करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को धर दबोच लिया। चोरी गए सामान भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन


अफरोज आलम निवासी भरटोलिया वार्ड की दुकान नगर पंचायत लार में ईदगाह के गेट के पास है। मंगलवार की दोपहर में जब अफरोज दुकान खोलने गया तो देसा कि दुकान से काॅफी मशीन और 2300 रुपये गायब है। अफरोज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिससे घटना का पर्दाफाश हुआ। आरोपियों की पहचान अभिषेक पांडेय निवासी पिपरा, अजमल मेहरौना व सोनू वैश्करणी के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें