फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एडीओ के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त एडीओ के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन

देवरिया। पैतृक गांव गए एक सेवानिवृत्त एडीओ के मकान से चोरों ने मंगलवार की रात में चार लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने वारदात की सूचना पुलिस को दी है। सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
भटनी थाना क्षेत्र के इमिलिहां गांव निवासी सेवानिवृत्त एडीओ सुभाष चंद्र तिवारी ने शहर के आचार्य रामचंद्र शुक्ल कालोनी (भुजौली कालोनी) में मकान बनवा रखी है। यहीं पर परिवार के साथ रहते है। गांव में नए भवन का निर्माण कार्य चलने के कारण अक्तूबर माह में गांव पर रहते थे। जबकि पंद्रह दिन पहले शहर स्थित मकान में ताला बंद कर उनकी पत्नी गांव चली गई। बुधवार को ससुराल के लोग साफ सफाई करने के लिए पहुंचे तो देखे कि मकान का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने इसी जानकारी सुभाष चंद्र तिवारी को दी। चोरी की घटना सूचना पर जब वह मकान पर पहुंचे तो देखे कि आलमारी, बाक्स आदि का ताला टूटा हुआ था। गृृहस्वामी ने बताया चोरों ने करीब चार लाख रुपये का जेवर चुरा लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड पहुंची मौके का निरीक्षण किया। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुजौली कालोनी की ताला बंद मकान चोरों के निशाने पर
देवरिया। शहर के भुजौली कालोनी में आए आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है। इस इलाके में चोरों का गिरोह सक्रिय है। जो ताला बंद मकानों को निशाना बना रहा है। अभी कुछ माह यहां पर छह मकानों से लाखों रुपए की चोरी की घटना हो चुकी है। जिसमें से पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर पाई है। इससे पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें