फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकान का ताला तोड़कर चार लाख से अधिक की चोरी

Fri, 14 Jun 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के बालकुआं गांव में बुधवार की रात एक घर का ताला तोड़कर चोर लाख रुपये नकदी सहित जेवरात चुरा ले गए। घर के लोग रात को गर्मी की वजह से छत पर सो रहे थे। सुबह जानकारी में जानकारी हुई तो थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


महुआडीह क्षेत्र के बालकुआं गांव के अशोक कुमार राव गांव में मकान में किराने की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात प्रतिदिन की तरह वह दुकान बंद कर अंदर चले गए। भोजन के बाद गर्मी की वजह से घर के सारे सदस्य ऊपर छत पर सोने चले गए। इसी बीच रात को किसी समय चोर घर के अंदर दाखिल हो गए। दुकान वाले कमरे का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए। उसमें रखी एक आलमारी का ताला बंद नहीं था। उसमें से रखा चार लाख रुपये और एक सोने की चेन चुरा ले गए। सुबह छत से नीचे उतरने के बाद घर के लोगों ने जब दुकान का टूटा ताला देखा तो हड़कंप मच गया। पीड़ित अशोक ने बताया कि रात को वह दुकान में रखी आलमारी को लॉक करना भूल गए थे। बाहर से दुकान का ताला बंद था। यह भी बताया कि वह अपनी लड़की की शादी में लिए गए कर्ज को अदा करने के लिए रुपये रखे हुए थे। अशोक ने गांव के कुछ युवकों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें