फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंद घर को चोरों ने खंगाला

Wed, 01 May 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचनपुर गांव के भगोना टोले पर बंद पड़े एक मकान में हुई चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कंचनपुर। कंचनपुर गांव के भगोना टोले में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने खंगाल लिया। एक सप्ताह बाद इलाज कराकर परिजन जब सोमवार की शाम को घर वापस आए तो घर के भीतर का नजारा देख दंग रह गए। चोरों ने घर में रखे जेवतात व अन्य सारा सामान पार कर दिया था। पीड़ित परिजनों ने डाॅयल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर लौट गई।
विज्ञापन


कंचनपुर गांव के भगोना टोला निवासी परदेसी पाल गांव से कुछ दूर हटकर सड़क के किनारे मकान बनवा कर रहते हैं। एक सप्ताह पहले उनको लकवा मार दिया था। घर में ताला बंद कर पत्नी इलाज कराने उनको लेकर गोरखपुर चली गई थी। वहां इलाज के बाद पति-पत्नी जब घर वापस आए तो घर के भीतर का नजारा देख दंग रह गए। चोर छत के रास्ते अन्दर घर में दाखिल होकर इन्वर्टर, बैट्री, कूलर, पंखा और आलमारी में रखा आठ सोने के जेवरात उठा ले गए थे। चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें