भाटपार रानी। विद्युत उपकेंद्र का केबल जर्जर होने के कारण आए दिन ब्लास्ट हो रहा है। इसके कारण इस गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित रह रही है। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र 11000 का इनकमिंग केबल अभी रविवार को ब्लास्ट हुआ था। इसके कारण घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार को भी केवल ब्लास्ट करने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। केबल ब्लास्ट करने के कारण सोहगरा, खामपार, जसुई, रामपुर फीडर की आपूर्ति बाधित रही। वहीं, उपकेंद्र के 33000 केवीए में टीपीएमओ भी जर्जर अवस्था में है। इसके कारण दिक्कतें आ रही हैं।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि बिजली निगम के बड़े अधिकारियों की लापरवाही से ही जनता को परेशानी हो रही है । अवर अभियंता रामाशीष राम ने कहा कि पुराने जर्जर तारों के कारण दिक्कत आ रही है। इसे शीघ्र दूर कर लिया जाएगा।