फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक ही रात तीन गांवों में चोरी, दहशत

Thu, 07 Mar 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के जैतपुरा, मंगराईच और धनौती गांव में चोरों ने दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर की बैटरियां और राइस मिल के उपकरणों को चुराया, एक हिरासत में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में एक ही रात चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों की नींद उड़ा दी है। चोरों ने ट्रैक्टरों की बैटरियां, ट्राॅली की पटिया और राइस मिल के उपकरणों की चोरी की है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर पीड़ित थाने पहुंचे। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। उधर, पुलिस ने एक चोर को चोरी गए कुछ उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि जैतपुरा गांव निवासी हरेन्द्र गुप्ता के दरवाजे पर ट्रैक्टर ट्राॅली सहित कंबाइन मशीन खड़ी रहती है। रोज की तरह हरेन्द्र गुप्ता और उनका परिवार मंगलवार की रात भी भोजन करने के बाद घर में सोने चला गया। इसी बीच चोर ट्रैक्टर की दो बैटरी, शाॅफ्ट और पटिया खोल कर लेकर चले गए। दूसरी चोरी मंगराईच गांव निवासी सोहनलाल मोर्या के यहां हुई है। यहां भी चोर ट्रैक्टर की चार बैटरियां, पटिया, रोटावेटर और राइस मिल का एक्सल, पट्टा और तकरीबन साठ लीटर से अधिक डीजल चुरा ले गए।
विज्ञापन

इसी तरह धनौती गांव निवासी अजय गोड़ के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर ट्राॅली में से ट्राॅली का तकरीबन डेढ़ क्विंटल का लोहे का पटिया चुरा ले गए हैं। एक ही रात क्षेत्र में हुई तीन किसानों के दरवाजे पर चोरियों से क्षेत्र के अन्य किसान भी दहशत में आ गए हैं।
हालांकि, पुलिस ने बुधवार को एक चोर को चोरी गए कुछ उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें