देसही देवरिया। मुसहरी चौराहा पर बृहस्पतिवार की रात को एक ग्राहक सेवा केंद्र सहित दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की गई। सुबह लोगों ने ताला टूटा देखकर दुकानदारों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में दिख रहे एक संदिग्ध चोर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के मुसहरी चौराहा पर थानाक्षेत्र के सेमरी गांव के पद्म कुमार सिंह एक किराए की मकान में सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे के करीब वह दुकान बंद कर किसी काम से लखनऊ चले गए। उसी मकान में तरकुलवा थानाक्षेत्र के वृंदावन गांव के प्रिंस कुमार वर्मा भी मोबाइल की दुकान खोले हैं।