फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस के हाथ लगा कार चालक का नंबर, तस्कर परेशान

Sat, 21 Dec 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस के हाथों मृतक कार चालक का मोबाइल नंबर मिलने के बाद उससे जुड़े शराब तस्कर परेशान हो गए हैं। पुलिस काल डीटेल के जरिए एक-एक बिंदु को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच शव लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। कोतवाली थाना गेट के समीप बृहस्पतिवार की भोर में करीब 4.30 बजे शराब से भरी एक लग्जरी कार चालक ने सलेमपुर- देवरिया मुख्य मार्ग पर गन्ना लेकर जा रहे एक टैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमें बिहार प्रांत के हाजीपुर नखास चौक निवासी कार चालक गोरख कुमार पासी (42) वर्ष पुत्र मदन चौधरी मौके पर मौत हो गई। तलाशी के बाद क्षतिग्रस्त कार से 52 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस इस मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें