फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शवदाह गृह में शराब पीने से मना करने पर मजदूरों को पीटा

Sun, 09 Jul 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो युवकों का शांतिभंग में किया चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। निर्माणाधीन शवदाह गृह में बैठकर कुछ युवक शराब पी रहे थे। वहां काम कर रहे मजदूरों ने जब मना किया तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकरशांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तवक्कलपुर में छोटी गंडक नदी के किनारे अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। वहां प्लास्टर का कार्य चल रहा है। इसी बीच बगल के खैरवा व शाहजहांपुर आदि गांव के पांच युवक बाइक से आए और वहां बैठकर शराब पीने लगे। मजदूरों ने शराब पीने से मना किया तो वे मजदूरों से उलझ गए और पिटाई करने लगे। जब इसकी जानकारी ग्राम प्रधान रणजीत सिंह को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। मौका देखर अन्य युवक वहां से खिसक लिए। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गई थी। मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें