फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक को पीटकर मोबाइल छीना

Wed, 02 Sep 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। नूनखार चौराहे पर 28 वर्षीय युवक को एक नशेड़ी ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने मोबाइल फोन भी छीन लिया।
विज्ञापन

चोटिल का इलाज नजदीक के अस्पताल में कराया गया। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी मगर आरोपी भाग निकला। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। नूनखार मकुनही गांव निवासी अमरजीत पासवान सोमवार को गांव के चौराहे पर बाजार करने गया था। इसी बीच वहां पड़ोसी गांव का एक शख्स नशे में उससे उलझ गया और गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

अमरजीत का आरोप है कि जब उसने विरोध जताया तो नशेड़ी ने उसे पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया और मोबाइल फोन छीन लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें