मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया निवासी 18 वर्षीय मुन्ना मुसहर सड़क हादसे में पिछले शनिवार को बाइक से कसया जा रहे थे, इस दौरान कार ने पीछे से टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल मुन्ना का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद दरवाजे पर शव पहुंचा तो घर वालों में चीख पुकार मच गई। दो भाइयों में मुन्ना छोटा था,पिताजी कही बाहर रह कर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है।