पिपराबांध पुल के पास तीन माह से थी दिक्कत, आए दिन हो रही थी दुर्घटना
मईल। रामजानकी मार्ग पर बने पुल के पास लगभग तीन महीने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। लोगों की ओर से कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी गड्ढे नहीं भरे गए गए।
सोमवार को बरहज थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी अजय ठाकुर व बबलू यादव गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गए थे, जिससे अजय की मौत हो गई और बबलू यादव घायल हो गए। क्षेत्र के युवा बृहस्पतिवार को गिट्टी व मिट्टी ले आए और गड्ढे की भराई की। श्रमदान करने वालो में कामेश्वर गुप्ता, मन्नी, भीम, अमित,अजय शर्मा, अमन मदेशिया, श्यामसुंदर, मुन्नी आदि शामिल रहे। अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि श्रमदान करने वाले युवकों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।
18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।
18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।
18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।