फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक ने अपहरण का लगाया आरोप

Wed, 06 May 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बैरौना के पास से दो दिन पहले ऑटो सवार 26 वर्षीय युवक को दो बाइक सवार चार युवक असलहे के बल पर अपहरण कर उसका आंख और मुंह बांधकर उठा ले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखने के बाद मारपीट कर अचेतावस्था में खुखुंदू पेट्रोल पंप के पास एक खेत में फेंक गए। पीड़ित का कहना है कि देर शाम को होश आने पर उसने प्राइवेट अस्पताल में जाकर इलाज कराया। पीड़ित ने गांव में हुए विवाद को लेकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भटनी थाना क्षेत्र के बनकटा उर्फ भीटहां निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि दो दिन पहले गांव से भलुअनी क्षेत्र के डुमरी गांव में बुआ विद्यावती देवी के घर जाने के लिए सोनू घाट चौराहे पर ऑटो में बैठा।
चालक बैरौना के पास पहुंचा था, तभी पीछे से दो बाइक पर सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर ऑटो को रोक िलिया। वह कुछ समझ पाता, तब तक एक ने कनपटी पर असलहा सटा दिया और दूसरे ने आंख-मुंह बांधते हुए ढकेलकर बाइक पर बैठा दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने कहा कि इधर-उधर हिले तो जान से हाथ धो बैठोगे। इसके बाद उसे किसी मुर्गी फार्म पर लेजाकर 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा।
मारने-पीटने के बाद बेहोशी हालत में खुखुंदू सरया पेट्रोल पंप के पास एक खेत में फेंक दिया। मंगलवार को उसने खुखुंदू थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। बहुत जल्द हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें