फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी को घर बुलाकर युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 26 Jul 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना के एक गांव में दो दिन पूर्व रात्रि में गांव का युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर घर ले गया। इसके बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित किशोरी ने रात में घर जाकर परिजनों से आपबीती बताई। घटना के बाद आरोपी फरार है।
विज्ञापन

परिजन किशोरी को दूसरे दिन लेकर थाने गए और नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने जांच बाद घटना के एक दिन बाद युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशोरी को मेडिकल परीक्षण में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें