फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक के नदी में कूदने की मिली सूचना, खोज में जुटी पुलिस

Wed, 26 Jul 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नदावर पुल से युवक के छलांग लगाने की सूचना पर पुल के नीचे जुटे लोग
विज्ञापन
सलेमपुर। नदावर घाट पुल से एक युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना पर मझौलीराज चौकी पुलिस देर शाम तक तलाश में जुटी रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। वहीं नदावर पुल के नीचे लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सलेमपुर-भाटपाररानी रोड स्थित नदावर पुल से मंगलवार की दोपहर पुलिस को किसी ने सूचना दी कि एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। देर शाम तक पुलिस नाव की मदद से नदी में तलाश करती रही, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। मझौलीराज चौकी प्रभारी ने बताया कि दोपहर में एक युवक के नदी से कूदने की सूचना मिली थी। देर शाम तक तलाश की गई, लेकिन युवक का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें