फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओपीडी में लगी एक्स-रे मशीन खराब, मरीज परेशान

Wed, 06 May 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बिल्डिंग में लगी एक्स-रे मशीन बुधवार को खराब हो गई। मरीजों को पुरानी बिल्डिंग में एक्स-रे कराना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में तीन एक्स-रे मशीनें लगी हैं। ओपीडी में पोर्टेबल एक्स-रे और पुराने भवन में दो बड़ी एक्स-रे मशीनें लगी हैं। ओपीडी बिल्डिंग की एक्स-रे मशीन पर हल्के एक्स-रे लिए जाते हैं। यहां प्रतिदिन सौ से 150 मरीजों का एक्स-रे होता है। बुधवार की सुबह चार मरीजों का एक्स-रे हुआ था।
इस बीच मशीन ने काम करना बंद कर दिया। इसका टच स्क्रीन फेल हो गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि मशीन को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें