भागलपुर। भटनी वाराणसी रेल खंड पर सरयू नदी पर बन रहे डबल रेल लाइन पुल के निर्माण में लगी कंपनी के अनुसार मार्च तक सिंगल लाइन पुल का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। 2020 से पुल पर कार्य कर रही कंपनी को 2023 तक ही कार्य पूर्ण करना था। सरयू नदी में मानसून के समय उफान के कारण कार्य प्रभावित हो जाता था, जिससे रेलवे ने 2026 मार्च तक का समय निर्धारित किया था। दोहरीकरण का कार्य अपने अंतिम दौर में है। रेवली ढाले को बंद कर बीती रात दोहरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।
भटनी वाराणसी रेल खंड पर दोहरीकरण का कार्य अंतिम दौर में है। तुर्तीपार में सरयू नदी पर बन रहे डबल लाइन पुल को बनाने के लिए 36 माह का समय दिया गया था। 2020 से शुरू हुए इस निर्माण में करीब 19 खंभे तैयार कर दिए गए थे। रेलिंग और गाटर का कार्य भी हो चुका है। कुछ खंभों पर रेल लाइन बिछाने का कार्य बाकी है। कुछ खंभों पर गाटरों को रिपिट करने का कार्य भी बाकी है।
निर्माण कार्य कर रही पंजाब की सिंगला कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि कुछ खंभों पर रेल लाइन बिछाने का कार्य बाकी है। गाटरों को रिपिट करने का कार्य तेजी से चल रहा है। अनुबंध के मुताबिक मार्च तक कार्य पूरा कर रेलवे को सौंप दिया जाएगा। सिंगला कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मयंक जैन ने बताया कि मार्च तक हर हाल में पुल का कार्य पूर्ण कर रेलवे को सौंप दिया जाएगा।