देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा की वर्तमान कार्यकारिणी के चार वर्ष पूरे होने पर सोमवार से 7 सितंबर तक चलने वाले चार साल बेमिसाल उत्सव की तैयारी बैठक सोमवार को औरा चौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथिक्षेत्रीय महामंत्री भाजपा सुनील गुप्ता ने कहा कि पिछले चार साल में किसान मोर्चा देवरिया का कार्य अत्यंत सराहनीय रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन के कार्यों को निष्ठा पूर्वक करते हैं। इस दौरान प्रमोद शाही, भगवान यादव, मुकेश राय, अरुण मिश्र, बलवंत सिंह, रामेश्वर यादव, विजेंद्र चौहान आदि रहे। संवाद