फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला ने सास-ससुर व जेठ-जेठानी से बताया जान को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। साकेत नगर पूर्वी निवासी एक विवाहित ने सास, ससुर, जेठ व जेठानी से जान को खतरा बताया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 को साकेत नगर पूर्वी निवासी पंकज कुमार भास्कर से हुई थी। शादी के दो माह बाद से सास-ससुर 2.50 लाख रुपये की मांग कर रहे। इसे मुद्दा बनाकर जेठ-जेठानी व उनका बड़ा लड़का मुझसे व मेरे पति से हमेशा झगड़ा व मार पीट करने लगे। इसे लेकर मैंने थाने की सूचना दी तो ससुरालियों ने मामला मैनेज करा दिया।
विज्ञापन

इस विवाद के कारण पति को हमेशा मानसिक तनाव व हाईबीपी रहने लगा। तो हम दोनों ने प्राइवेट स्कूल में काम करके पैसा जोड़ कर अपनी दिनचर्या के घरेलू सामान एकत्रित किया। मई 2022 को पति की दोनों किडनी फेल हो गई। एक मार्च 2023 को मेरे पति का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ, मेरे द्वारा किडनी दी गई है। फरवरी 2024 से पति की किडनी में रिजेक्सन शुरू हो गया है। इतनी परेशानियों के बावजूद सास-ससुर, जेठ-जेठानी व उनके बडे़ लड़के द्वारा गाली-गलौज व मारपीट की जाती है।
विज्ञापन

नौ सितंबर को पति व मुझे मारने की कोशिश की गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें