फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला ने पति सहित छह लोगों पर छेड़खानी व बलवा का दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति सहित छह तथा कुछ अज्ञात लोगों पर छेड़खानी, बलवा और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। महिला ने पति पर उसके मायके की एक लड़की के साथ अवैध संबंध बताते हुए कहा है कि इसका विरोध करने पर मेरे पति सहित छह तथा कुछ अज्ञात लोग बुधवार की रात उससे छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर हमला कर मारपीट कर घायल कर दिए तथा जानमाल की धमकी देने लगे। महिला ने भाटपाररानी अस्पताल में इलाज कराकर नामजद तहरीर खामपार थाने में दी। पुलिस ने छह नामजद तथा कुछ अज्ञात पर हमला और बलवा का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि छह नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी व बलवा आदि का केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें