फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जनकपुर से अयोध्या लौटी बरात, हुआ भव्य स्वागत

Sat, 28 Feb 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। बैतालपुर के चिउरहा गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शनिवार को पूर्णाहुति हुई। श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

चिउरहा गांव में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ के अंतिम दिवस कथावाचक शुभम शास्त्री ने कहा कि राजा दशरथ जनकपुर से राजा जनक से विदा लेकर अपने चारों पुत्रों और बहुओं के साथ अयोध्या पहुंचे। अयोध्यावासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। हर तरफ उत्सव का माहौल था। हर किसी की खुशियों का ठिकाना न रहा। तीनों माताएं बहुओं जोरदार स्वागत किया। इस अतिसुंदर क्षण को निहारने के लिए देवता भी लालायित थे। पुष्पवर्षा कर सब अभिभूत हुए। मौजूद लोगों के जयघोष से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान त्रियुगी पटेल, शैलेश्वर पटेल, रामेश्वर चौधरी, डॉ विवेक सिंह पटेल, रविकर पटेल, चन्दन गौतम आदि मौजूद रहे।
-
हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ का हुआ समापन

देसही देवरिया। पड़ियापार के तिवारी टोला में हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ का शनिवार को पूर्णाहुति हुई। श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ अर्जित किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के तिवारी टोला गांव स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया था। शनिवार को यज्ञाचार्यों ने यज्ञ की पूर्णाहुति कराई। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ अर्जित किया। इसमें क्षेत्र के कई गांव के लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति ने यज्ञ के सफल समापन पर आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें