फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया से आसान होगी वाराणसी की राह

Wed, 09 Apr 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/सोनूघाट। देवरिया से सोनूघाट होकर बरहज जाने के लिए फोरलेन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मार्च में शासन के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग ने 227 करोड़ का एस्टीमेट बना लिया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से मांग किए जाने पर इसे भेजा जाएगा। मौजूदा समय में सड़क जर्जर हालत में है। सड़क पर बने गड्ढे के कारण दो पहिया और तीन पहिया वाहन पलटन से आए दिन राहगीर घायल हो रहे हैं। वहीं सोनूघाट से बरहज होते हुए वाराणसी तक नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली सड़क है। इससे लोगों को बड़हलगंज के रास्ते वाराणसी और अन्य जिलों में जाने की यात्रा आसान हो जाएगी।
राहगीर होते हैं परेशान : सदर ब्लॉक के सोनूघाट-बरहज मार्ग करीब छह माह से जर्जर हालत में है। इसकी वजह से राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। सदर ब्लॉक के सोनूघाट चौराहे से बरहज मुख्य मार्ग की बद से बदतर होने से आने-जाने में राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के जिम्मेदार अधिकारी से जनप्रतिनिधि, मंत्री, सांसद इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरते हैं, लेकिन किसी भी जिम्मेदार की नजर इसपर नहीं पड़ती है। राहगीर सुबिखर निवासी हीरालाल जायसवाल ने बताया कि सड़क के जर्जर होने से आए दिन दो पहिया एवं तीन पहिया सवार परिवार सहित रात के अंधेरे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

गोपलापुर निवासी सुरेश यादव ने बताया कि सड़क को जर्जर हुए साल बीतने जा रहा है, लेकिन किसी भी जिम्मेदार का ध्यान इस सड़क की तरफ नहीं है। सड़क जर्जर होने से आए दिन घटनाएं होती रहती हैं, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी और जन-प्रतिनिधि ध्यान नहीं देते है। सोनूघाट निवासी एवं पूर्व प्रधान इंद्रजीत यादव ने कहा कि सोनूघाट-बरहज मार्ग की स्थिति बहुत ही दयनीय है। सड़क के निर्माण न होने से काफी कठिनाई हो रही है। बरहज के पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि सोनूघाट-बरहज मार्ग जर्जर होने से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन अगर समय रहते जर्जर सड़क का निर्माण नहीं कराया तो क्षेत्रीय जनता के सहयोग से सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें