फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चकमार्ग पैमाइश कराने के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sun, 23 Apr 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर पैमाइश शुरू कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। चकमार्ग पैमाइश कराने को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही तहसीलदार आनंद नायक, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह तथा स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों को समझा कर पैमाइश शुरू हुई। बरियारपुर थाना क्षेत्र के चकबंदी उर्फ प्रानपुर चौराहे पर ग्राम प्रधान मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्रामीण करौंदी से देवरिया मार्ग को जाम कर धरना प्रदर्शन करने लगे और राजस्व विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। सड़क के दोनों तरफ भारी वाहनों की लाइन लग गई । जिसकी सूचना जिला प्रशासन को मिलते ही तहसीलदार सदर आनंद कुमार नायक, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व लेखपालों के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क जाम की सूचना पर बरियारपुर थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज भी मौके पर पहुंचे । फिर ग्रामीणों को समझा बूझा कर मामला शांत कराया गया और फिर चकमार्ग की पैमाइश शुरू कराई गई । ग्रामीणों के उग्र होने का कारण था कि गांव के अनेक चकमार्गों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जहां आए दिन विवाद होता रहता है। जिसके पैमाइश के लिए जिलाधिकारी व एसडीएम से अनेकों बाद आदेश करा कर कानूनगो व लेखपाल को दिया गया। जो हीलाहवाली करते रहे । राजस्व टीम के लापरवाही के कारण ग्रामीण उग्र हो गए और प्रदर्शन करने लगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें