फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोर्ट बंद होने से पीड़िता का नहीं दर्ज हो सका बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। चलती ट्रेन में एनसीसी कैडेट्स से टीटीई द्वारा दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पीड़िता का कलम बंद बयान कोर्ट के कंडोलेंस के चलते नहीं हो पाया। वहीं आरोपी टीटीई की गिरफ्तारी में जीआरपी की पांच टीमों को लगाया गया है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सोमवार को मऊ जनपद की एक एनसीसी कैडेट्स गाजीपुर से परीक्षा देकर गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में जल्दीबाजी में बिना टिकट के फर्स्ट एसी में चढ़ गई। कुछ दूर जाने के बाद ट्रेन में तैनात टीटीई राहुल कुमार ने लड़की को टिकट दिखाने को बोला। लड़की ने बताया कि वह परीक्षा देकर आ रही है। जल्दी में वह टिकट नहीं ले पाई है। इस बात पर टीटीई ने कार्रवाई करने की धमकी देते हुए उससे टिकट बनवाने और सीट देने की बात कही।
लड़की बात मान गई। टीटीई उसे साथ लेकर फर्स्ट एसी के कूपे में ले गया और फाटक बंद करके उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती किसी तरह से शोर मचाते हुए वहां से भागी। गोरखपुर पहुंचकर युवती ने जीआरपी पुलिस से लिखित शिकायत की। जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर देवरिया जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया। बुधवार को युवती का कलम बंद बयान देवरिया कोर्ट में होना था, लेकिन कोर्ट में कंडोलेंस होने के चलते बयान नहीं हो सका। । देवरिया सदर जीआरपी थाना प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें