फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक का हार्न बजाने पर मनबढ़ों ने चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। साइड के लिए ट्रक का हार्न बजाना एक ट्रक चालक को महंगा पड़ गया। बुधवार की दोपहर में महुआडीह थाना क्षेत्र के हरैया बसंत चौराहे पर साइड के लिए ट्रक का हार्न बजाने पर कार सवार मनबढ़ों ने चालक की पिटाई कर दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक मनबढ़ एक दुकान से पिटाई करने के लिए पटरा ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले में ट्रक मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शहर के सिंधी मिल कालोनी के भूपेंद्र नाथ मिश्र पुत्र स्व. हर्षनाथ मिश्र का एक ट्रक है। आरोप है कि उनका ड्राइवर गिरीश यादव पुत्र परशुराम यादव बुधवार को ट्रक लेकर महुआडीह थाना क्षेत्र के हरैया बसंतपुर चौराहे पर गया था, जहां एक कार में बैठे कुछ मनबढ़ों ने ट्रक को रोका। ड्राइवर गिरीश को गाली देते हुए बोले हार्न क्यों बजा रहे हो, गाली देने का विरोध करने पर मनबढ़ ड्राइवर को गाड़ी से खींचकर चौराहे पर ले गए और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी और गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक मनबढ़ दुकान के अंदर रखा एक पटरा चालक की पिटाई करने के लिए लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। ट्रक मालिक ने एसपी से इसकी शिकायत की है। सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें