फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अतिक्रमण हटवाने पहुंचे दरोगा की वर्दी फाड़ी

Tue, 14 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पुलिस से दुर्व्यवहार करने वाले युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के पिड़रा में सोमवार को नाली निर्माण के लिए अतिक्रमण हटवाने गई नगर पालिका की टीम को एक युवक ने रोक दिया।
सूचना पर कोतवाली के दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने की कोशिश की। मनबढ़ युवक दरोगा से उलझ गया और उनका बिल्ला नोंच लिया। इससे अफरातफरी मच गई। दरोगा की सूचना पर कोतवाली से और सिपाही पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, शहर के पिड़रा निवासी एक शख्स ने सड़क पर चहारदीवारी खड़ी कर दी है। नगर पालिका प्रशासन कई बार अतिक्रमण हटाने का नोटिस दे चुका है, मगर उसने अपनी जमीन होने का दावा करते हुए कोर्ट में केस कर दिया था।
विज्ञापन

कोर्ट से मुकदमा हार गया और विनियमित क्षेत्र के पक्ष में आदेश हो गया। डीएम के आदेश पर विनियमित क्षेत्र के जेई, नगर पालिका प्रशासन, नायब तहसीलदार और पुलिसकर्मी सोमवार को जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटवाने पिड़रा गांव में पहुंचे। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों ने रोक दिया और मारपीट पर आमदा हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके घरवालों ने दरोगा अजय तिवारी और सिपाहियों से हाथापाई की। दरोगा अजय तिवारी का बिल्ला नोंच लिया और वर्दी फाड़ दी। पुलिस पुलिस से उलझने वाले उसके घर के एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है। तहसील प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। देर शाम तक नाले की खोदाई का काम चला।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस से उलझने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें