फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवाेत्थान एकादशी आज, शुभ मुहूर्त में गूंजेगी बैंडबाजे की धुन

Thu, 23 Nov 2023 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। त्योहारों के बाद अब लग्न की तैयारियों में लोग एवं दुकानदार जुट गए हैं। पांच माह बाद भगवान विष्णु देवोत्थान एकादशी पर 23 नवंबर को योग निद्रा से जग जाएंगे। इसके साथ ही चतुर्मास का समापन होगा और तुलसी-शालीग्राम के विवाह के साथ ही लगन मुहूर्त की शुरुआत होगी। इधर बाजार में आभूषण एवं कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य विवेक उपाध्याय व पं. शरद चंद मिश्र ने बुधवार को बताया कि कार्तिक शुक्ल एकादशी को प्रबोधिनी या देवोत्थानी एकादशी इस बार 23 नवंबर को है। मान्यता है कि इस तिथि को वर्षा के चार मास का शयन कर भगवान विष्णु उठते हैं। अतः इसे देवोत्थानी अथवा प्रबोधिनी कहते हैं। भगवान विष्णु के शयन के कारण आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक चार मकीनों में विवाह आदि मांगलिक कार्य निषिद्ध होते हैं।बहुधा सनातनी इस एकादशी को व्रत रखते हैं। देवोत्थानी एकादशी 23 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को छह प्रकार केशुभ योग में पड़ रहा है। इसमें यायिज़ योग ( जययोग), रवियोग, द्विपुष्कर योग, सर्वार्थसिद्धि योग और अमृत योग तथा छत्रयोग रहेगा। इस दिन सूर्योदय 6.40 बजे और कार्तिक शुक्ल एकादशी का मान संपूर्ण दिन और सायंकाल 8.21 बजे तक, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र भी सांयकाल 5.23 बजे तक रहेगा। इस दिन छत्र नामक औदायिक योग है। सूर्योदय की तिथि में एकादशी होने से देवोत्थानी एकादशी इसी दिन मान्य रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन ही श्रद्धालु तुलसी विवाह का धूमधाम से आयोजन करेंगे। इस दिन साधक व्रत भी रहते हैं।

-


इन तिथियों में यह होंगे वैवाहिक मुहूर्त
24 नवंबर, 27 नवंबर, 28 नवंबर , 29 नवंबर, 3 दिसंबर, 4 दिसंबर, 5 दिसंबर, 6 दिसंबर, 7 दिसंबर, 9 दिसंबर, 11 दिसंबर, 12 दिसंबर और 13 दिसंबर। जनवरी में विवाह मुहूर्त 16,17 ,18, 20, 21,22,,27,29,30, 31को, फ़रवरी में 1 ,2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 23, 24, 25, 27 विवाह मुहूर्त, मार्च में विवाह मुहूर्त 1 ,2 ,3 ,4 ,5 6, 7 ,11 और 12 मार्च, इसमें दिवा और रात्रि के मुहुर्त हैं।
विज्ञापन

पुनः अप्रैल महीने में मेष राशि की संक्रांति से विवाह प्रारंभ होगा।


जिले में 200 से अधिक शादियां, मैरिज हाल अभी से फुल
देवोत्थान एकादशी के साथ ही 24 नवंबर से लगन के शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाएंगे। इधर जिले के होटल और मैरिज हाल अभी से बुक हो गए हैं। 200 से अधिक शादियां जिले में होने का अनुमान है। इसकी तैयारियों में लोग जुट गए हैं। आभूषण व कपड़ाें की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ दिख रही है। एसके ज्वेलर्स मालवीय रोड के प्रोपराइटर आशीष सोनी ने बताया कि इधर ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। लगन को देखते हुए विवाह वाले घरों के लोग ज्यादा आ रहे हैं। उधर बरहज स्थित संजय टेंट एवं कैटर्स एवं ऐश्वर्य मैरेज हाल के मालिक संजय बरनवाल ने बताया कि जिले में इस बार 200 से अधिक शादिया होंगी। 24 नवंबर से मार्च तक पड़ने वाले शुभ मुहूर्त के लिए सभी मैरिज हाल बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें