फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समाज एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ हुआ प्रशिक्षण का समापन

Sat, 31 Jan 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार, बखरा। राजकीय महाविद्यालय इंदूपुर में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण का समापन शनिवार को समाज एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प एवं दीक्षा के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाशंकर गुप्त ने कहा कि रोवर्स, रेंजर्स प्रशिक्षण समाज एवं राष्ट्र सेवा की भावना से जुड़ा है। यह प्रशिक्षण प्रतिकूल परिस्थितियों में लोगों को जीने की कला सिखाता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे रोवर्स प्रभारी संजीव कुमार सिंह एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान गांठ बांधने, बिना बर्तन के भोजन बनाने, टेंट एवं पुल निर्माण, विपत्ति एवं आकस्मिक दैवी आपदा में निस्वार्थ सहायता एवं सेवा, प्राथमिक उपचार करी जानकारियां दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें