फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराकर ट्रेन आधा घंटा खड़ी रही

Tue, 15 Dec 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी जंक्शन-नोनापार रेलवे स्टेशन के बीच उसका गांव के सामने बाघ एक्सप्रेस ट्रेन बाइक से टकरा गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक युवक बाइक लेकर रेलवे लाइन पार कर रहा था और उसी समय बाघ एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। बाइक के इंजन में फंसने से एक किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन आधा घंटे तक खड़ी रही। लोगों और पुलिस की मदद से ट्रेन के इंजन में फंसी बाइक के कुछ हिस्से को बाहर निकाला गया। इस दौरान युवक बाल-बाल बच गया। छपरा-भटनी रेलखंड पर उसका गांव के सामने बाइक सवार एक युवक शाम करीब 4.25 बजे रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान काठगोदाम से हावड़ा जा रही डाउन बाघ एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। अचानक ट्रेन को आता देख युवक रेलवे ट्रैक पर बाइक छोड़ भाग गया। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक को घसीटती हुई ट्रेन करीब एक किमी दूर फूलेमान टोला के पास जाकर रुकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से ट्रेन के इंजन में फंसे बाइक के हिस्से को निकाला। इसके बाद ट्रेन करीब पांच बजे हावड़ा के लिए रवाना हुई। ट्रेन के रूकने की वजह से करीब आधे घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। रेलवे के अधिकारी का कहना है कि ट्रेन रुकने के बावजूद कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। रेल अधिकारी बाइक लेकर रेलवे लाइन पार करने वाले युवक की पहचान करने में जुट गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें