फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया की टीम बनी चैंपियन

Mon, 09 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन मार्ग सोफिया सेंकेंडरी स्कूल में रविवार को पांचवीं रीजनल बुशू (मार्शल आर्ट) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें देवरिया की टीम को चैंपियन होने का गौरव मिला। गोरखपुर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, गौरीबाजार, सलेमपुर  और बलटिकरा आदि की टीमों ने हिस्सा लिया। मिहिर पांडेय, हार्दिक, लक्ष्मी, विश्वरा, आफान, जैद, आदित्य विक्रम, फरहान, शाश्वत, देवेश आदि ने स्वर्ण पदक जीता। इस प्रकार देवरिया की टीम की विजेता बनी।

गोरखपुर की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इससे पूर्व स्कूल की प्रधानाध्यापक सिस्टर सिंथिया ने दीप प्रज्वलित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन अनिल तिवारी ने किया। कोच सलीम और राकेश ने जूरी की भूमिका निभाया।श्रीधर पांडेय, अर्शिया रहमान, सीमा पांडेय, अरुण श्रीवास्तव, जावेद आलम,  हिमांशु, अविनाश, अतुल, वर्षा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें