जीवन मार्ग सोफिया सेंकेंडरी स्कूल में रविवार को पांचवीं रीजनल बुशू
(मार्शल आर्ट) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें देवरिया की टीम को
चैंपियन होने का गौरव मिला। गोरखपुर की टीम उपविजेता रही।
चैंपियनशिप में देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर,
गौरीबाजार, सलेमपुर और बलटिकरा आदि की टीमों ने हिस्सा लिया। मिहिर
पांडेय, हार्दिक, लक्ष्मी, विश्वरा, आफान, जैद, आदित्य विक्रम, फरहान,
शाश्वत, देवेश आदि ने स्वर्ण पदक जीता। इस प्रकार देवरिया की टीम की विजेता
बनी।
गोरखपुर की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबीएल
इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि
खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि नगर
पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को
प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इससे पूर्व स्कूल की प्रधानाध्यापक
सिस्टर सिंथिया ने दीप प्रज्वलित किया।
कार्यक्रम का संचालन अनिल तिवारी ने
किया। कोच सलीम और राकेश ने जूरी की भूमिका निभाया।श्रीधर पांडेय, अर्शिया
रहमान, सीमा पांडेय, अरुण श्रीवास्तव, जावेद आलम, हिमांशु, अविनाश, अतुल,
वर्षा मौजूद रहे।