फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुशीनगर में मेन बिजली आपूर्ति बाधित दो उपकेंद्रों की आपूर्ति आठ घंटे रही ठप

Thu, 03 Sep 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। कसया से आने वाली में आपूर्ति में फाल्टॅ की वजह से दो उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। कर्मियों ने फाल्ट ढूंढ़कर दुरुस्त किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुशीनगर के कसया डिवीजन से इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार मेन आपूर्ति में कुशीनगर की सीमा में छोटी गंडक नदी के पास मंगलवार की रात एक बजे के करीब फाल्ट हो गया। बुधवार की सुबह विद्युत निगम कर्मियों ने फाल्ट ढूंढकर सही कर सुबह नौ बजे के करीब सप्लाई बहाल कराया। इसकी वजह से इमिलिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों की सप्लाई करीब आठ घंटे तक पूरी तरह बाधित रही। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इमिलिया उपकेंद्र के अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि कुशीनगर की सीमा में छोटी गंडक नदी के पास मेन आपूर्ति में पिन पंचर हो गया था।
विज्ञापन

सुबह ठीक कराकर दोनों उपकेंद्रों की सप्लाई बहाल कराई जा सकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें