फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूरे दिन हल्की रही धूप, शाम को बढ़ गई ठंड

Sun, 01 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मौसम का मिजाज शनिवार को भी बदला-बदला रहा। पूरे दिन हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंडी पछुआ हवा चलने से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। धूप और ठंडी हवा के इस मेल के कारण तापमान में बढ़ोतरी भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की ठंड के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ देर के लिए सुकून मिला लेकिन पछुआ हवा के तेज झोंकों ने ठंड का एहसास बनाए रखा। शाम ढलते ही ठंड एक बार फिर बढ़ गई। मौसम में इस उतार चढ़ाव का असर बुजुर्गों और बच्चों पर अधिक दिख रहा है।
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से अब धीरे-धीरे बादल छंटने के आसार हैं। रविवार से आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके बाद दिन में धूप तेज हो सकती है। हालांकि, पछुआ हवा चलती रही तो तापमान में बढ़ोतरी सीमित ही रहेगी। रात के तापमान में फिलहाल खास बदलाव के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव का असर स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि सुबह और शाम की ठंड से बचाव जरूरी है। गर्म कपड़े पहनें, ठंडी हवा से बचें और खानपान में गर्म चीजों को शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें