फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अभी और सताएगी उमस भरी गर्मी

Fri, 05 Jun 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। हर सप्ताह मौसम का अलग-अलग रूप नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार को तेज धूप और गर्मी से लोग व्याकुल हो गए। अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अभी इसमें तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस हिसाब से अगला सप्ताह और गर्म रहेगा। जून की शुरुआत ही भीषण गर्मी से हुई है। बुधवार को भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही तीखी धूप निकली थी। सुबह 10 बजे ही तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दोपहर दो बजे तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

हालांकि, एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हुआ है। इसके चलते पूर्वी यूपी में भी कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के साथ आंधी आने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें