- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा क्षेत्र के एक गांव के युवक से करती थी प्यार
- चार दिन पहले घर से कालेज जाने की बात कहकर निकली और देर शाम को मंदिर में रचाई शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा ने प्रेमी संग मंदिर में शादी रचा ली है। चार दिन पहले घर पर काॅलेज जाने की बात कहकर निकली छात्रा देर शाम को मोबाइल फोन पर परिजनों से बात करते हुए बोली, आप लोग परेशान मत होना, मैंने शादी रचा ली है। इसके बाद फोन कट गया। उधर, छात्रा की मां ने थाने में तहरीर दी। छात्रा के प्रेम-प्रसंग से उसके घरवाले अंजान थे।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती क्षेत्र के एक कस्बे में बीए द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के दौरान उसका क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चलने था। इससे छात्र के परिजन अंजान थे। हालांकि प्रेमी के घरवालों को सब जानकारी थी। छात्रा के पिता नहीं हैं। मां ही देखभाल करती थी। 15 जुलाई की सुबह तकरीबन दस बजे छात्रा घर पर मां से बोली काॅलेज जा रही हूं। जब वह शाम को घर नहीं लौटी तो मां की बेचैनी बढ़ने लगी। परिजन चारों तरफ खोजबीन करने लगे। हालांकि छात्रा का कही कुछ पता नहीं चला। इसी बीच छात्रा ने घर पर मोबाइल फोन से फोन कर बोली आपलोग मुझे कहीं ढूंढिए मत। मैंने मंदिर में शादी रचा ली है। परेशान होने की जरूरत नहीं है।
अब आरोप है कि प्रेमी छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया है, और चकमा देकर उसे मंदिर में ले जाकर शादी भी कर ली है। छात्रा की मां प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि छात्रा बालिग है। अगर उसने अपने मर्जी से शादी की है तो फिर कुछ नहीं हो सकता है। फिर भी छात्रा का पता लगाया जा रहा है।