फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संगठन की मजबूती ही भाजपा की बड़ी ताकत

Sun, 15 Nov 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक शनिवार को हुई। इस दाैरान प्रदेश के कृषि मंत्री और विधायक सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की बड़ी ताकत है।
विज्ञापन

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
शाही ने पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कमर कस लेनी चाहिए। गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।
बैठक में शुभम दुबे, हेमंत पाठक, अवधेश सिंह, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, रामाशीष प्रसाद, नवीन सिंह सैंथवार, संजय सिंह, जिप्पु शाही, दुष्यंत राव, विजय कुमार पाण्डेय, उमापति सिंह, वीरेंद्र यादव, क्रांति सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें