देवरिया। शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि पर शनिवार की देर रात मालवीय रोड स्थित पूजा पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति का पट का अनावरण किया गया। इस दौरान सोनार समाज की ओर से सामूहिक आरती और पूजा-अर्चना की गई।
सोनार समाज के जिला महामंत्री प्रकाश और नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि दशकों से चली आ रही परंपरा के अनुसार शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाती है।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव कांत मिश्र, महामंत्री ऋषिराज मिश्रा सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।