भटनी। नगर के हतवा वार्ड निवासी पिंटू कुमार बीएसएफ में तैनात हैं। उन्होंने रविवार को थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पिंटू के अनुसार, उनके घर पर छह नवंबर को मांगलिक कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए नगर स्थित एक ऑर्केस्ट्रा कमेटी की बुकिंग की गई थी। इस दौरान उन्हें संदेह हुआ कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली एक महिला कलाकार बांग्लादेश की नागरिक है। इस पर पिंटू कुमार ने आपत्ति जताई। आरोप है कि आपत्ति के बाद ऑर्केस्ट्रा मालिक और उसके साथी पिंटू को फोन पर जान से मारने की धमकी देने ोलगे। इसके बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद