फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भलुअनी में नाले पर बना स्लैब टूटा, शिकायत पर काम रोका

Thu, 16 Jan 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भलुअनी। स्थानीय कस्बा के गोविंद वल्लभ पंत वार्ड नंबर आठ में नगर पंचायत की ओर से नाले और उस पर ढक्कन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्लैब के बनकर तैयार हुए कुछ ही दिन हुआ था, जो टूटने लगा है। शिकायत पर ईओ अमिताभ मणि ने कार्य रोकवा दिया है। हालांकि नाला निर्माण में हो रहे लूट-खसोट को लेकर वार्ड के लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन

गोविंद वल्लभ पंत नगर वार्ड में करीब 35 लाख की लागत से नाली और उस पर स्लैब लगाया जा रहा है। वार्ड के अरुण, नवनीत, प्रमोद, अजय, धनेश, गुड्डू आदि का कहना है कि श्रीराम गोंड के मकान से रघुनाथ गोंड़ के मकान तक बनाये जा रहे नाली में श्रीराम गोंड़ के घर से बीच सड़क में नाली निर्माण और उस पर रखने के लिए स्लैब बनवाया जा रहा है।
करीब 200-250 मीटर बनाये जा रहे नाली और स्लैब में जिम्मेदारों की ओर से घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे नाली का ढ़क्कन टूटने लगा है। लोगों का कहना है कि जांच में भारी अनियमितता सामने आई है। ईओ अमिताभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत पर कार्य रोकवा दिया गया है। जांच कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें