फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत गईं बहनों से छेड़खानी व मारपीट, केस दर्ज

Sat, 19 Aug 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी इलाके के एक गांव में खेत की तरफ गई सगी बहनों के साथ मनबढ़ों ने छेड़खानी की, विरोध करने पर मारापीटा। शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भटनी के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर दी है। इसमें बताया कि शुक्रवार शाम उनकी दो बेटियां गांव से बाहर खेत में गई थीं। इसी बीच दो युवकों ने उनकी बेटियों को पकड़ लिया। आरोप है कि उन्होंने दोनों के साथ छेड़खानी की और कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। साथ ही घर में शिकायत करने पर पेट फाड़ने व पिता को गोली से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें