फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी कर रही महिला को दुकानदार ने पुलिस को सौंपा

Thu, 19 Oct 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा कस्बा में बृहस्पतिवार की देर शाम एक इलेक्ट्रानिक की दुकान में सामान चुराते महिला को रंगेहाथ पकड़कर दुकानदार ने पुलिस को सौंप दिया। इस घटना में शामिल दो अन्य लड़कियां मौके से फरार हो गईं। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तरकुलवा कस्बा निवासी पूर्ण प्रताप जायसवाल कस्बा में अपने मकान में आकांक्षा इलेक्ट्रानिक्स के नाम से दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम एक महिला स्कूटी से आई और चार्जर खरीदने के बहाने उनसे बात करने लगी। बातचीत के दौरान महिला ने दुकान से कुछ इलेक्ट्रानिक सामान चुराकर अपने बैग में रखकर जाने लगी। जब दुकानदार को शक हुआ तो वह उसका पीछा करना शुरू किया। देवरिया-कसया मार्ग पर बंजरिया मोड़ के समीप जाते-जाते दुकानदार ने महिला को पकड़ लिया। उसने जब तलाशी ली तो उसके बैग से चोरी के कुछ इलेक्ट्रानिक सामान बरामद हुए। इस दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी सहित महिला को थाने ले आकर पूछताछ की तो उसने खुद को पटहेरवा थाना क्षेत्र के जोकवा चौकी अंतर्गत परसौना गांव का निवासी बताया। जबकि इस घटना में दो और लड़कियां शामिल थीं, जो मौका पाकर फरार हो गईं। पुलिस ने महिला से पूछताछ करने के बाद उसको छोड़ दिया तथा स्कूटी को थाने में खड़ी करा लिया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें