भाटपाररानी। नगर के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को ''''वर्तमान में मोटे अनाज की संवहनीयता तथा इसके पौष्टिकरण एवं औषधिय संभावना'''' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रो. जसमीत सिंह ने कहा कि भारत इस समय पूरे विश्व में डायबिटीज का हब बन चुका है। डायबिटीज हार्ट अटैक, लीवर की बीमारी जैसी घातक बीमारियों को मिटाने में मोटे अनाजों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डॉ. बीएन पांडेय ने मोटे अनाजों को अंगों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। संगोष्ठी को डाॅ. राम अवतार वर्मा, डॉ. रवि पटेल, प्रो.कमल, डाॅ. जितेंद्र नारायण, डाॅ.पवन कुमार राय, डाॅ. आर अचल ने भी संबोधित किया। दूसरे सत्र में अन्य विश्वविद्यालयों के आए शोधार्थी छात्रों ने अपने प्रपत्रों को पढ़ा। इसके पूर्व कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र गोंड ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित किया। इस दौरान गोष्ठी के आयोजक डॉ. कमलेश नारायण मिश्र, डॉ. कनकलता, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. अजय सिंह, डॉ. राकेश, डॉ. सुशील पांडेय, डॉ. महेंद्र आदि मौजूद रहे।