फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकानदार ने युवक को डंडे से पीटा

Tue, 28 Jul 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। बंगरा बाजार में सोमवार को मामूली विवाद के दौरान एक दुकानदार ने दुकान के सामने खड़े होकर कुछ खा रहे युवक पर डंडे से प्रहार कर दिया। हमले में युवक की आंख के पास गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बरईपार पांडेय गांव निवासी बबलू पांडेय बंगरा बाजार स्थित एक दुकान के सामने खड़े होकर कुछ खा रहे थे। इसी बात को लेकर दुकानदार से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दुकानदार ने डंडे से बबलू पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


एसओ बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें