रुद्रपुर। बुधवार को एसडीएम के चैंबर में आत्मदाह की धमकी दे रहे एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह पत्रक देकर आगामी संपूर्ण समाधान दिवस पर आत्मदाह करने की धमकी दे रहा था।
जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर कस्बा निवासी रामनारायण शर्मा दोपहर बाद एसडीएम को पत्रक देकर बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा किए हैं। सीमांकन का वाद चल रहा है। कार्रवाई नहीं होने से उसने दो अगस्त को प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस में आत्मदाह करने की धमकी दी।
धमकी भरे पत्रक को पढ़कर एसडीएम हरिशंकर लाल तुरंत पुलिस बुलाकर उसे थाने भेज दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय में दाखिल वाद में प्रकिया पूरी होने पर निर्णय होगा। आत्मदाह की धमकी देने और शांतिभंग करने की आशंका में पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में लिया है। संवाद