फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फूलपुर टोल प्लाजा की फुटेज से खुल सकता है शुभम की हत्या का राज

Tue, 17 Oct 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। प्रयागराज से शुक्रवार की रात में अपने घर देवरिया आते समय दुर्गेश कुमार उर्फ शुभम मिश्र की हत्या का राज फुलपुर के पास टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों से खुल सकता है। इसको लेकर पुलिस ने सोमवार की शाम को इस मार्ग पर लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें कार में कुछ लोग बैठे दिखे हैं।
विज्ञापन

शुभम प्रयागराज से घर के लिए कार से चला था। इसी बीच रास्ते में हत्या कर बदमाशों ने उसकी कार लूट ली। उसका शव आजमगढ़ के अहिरौली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे रविवार को मिला था। उसने फुलपुर टोल टैक्स दिया तो उसकी मामी के मोबाइल फोन पर टोल टैक्स का पैसा काटने का मैसेज शनिवार को फोन पर रात करीब दो बजे आया। उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजनों के अनुसार दो बजे के बाद ही शुभम मिश्रा की हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से हत्या का राज तलाशने में जुट गई है। क्षेत्राधिकार मंजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
....
बेटे पर मुझे नाज था... यह कर फफक पड़े पिता

मईल। मंगलवार को दुर्गेश उर्फ शुभम के अंतिम संस्कार के बाद पिता उदास बैठे थे। दिनभर शुभचिंतक पहुंच सांत्वना देते रहे। मृतक शुभम के पिता श्रीनारायण मिश्र ये कहते हुए फफक पड़े कि दस वर्षों से मैं किसी तरह व्यवस्था बना कर बड़ी मेहनत से बेटे की पढ़ाई करा रहा था। मुझे नाज था बेटे पर कि वह प्रयागराज से एमसीए की पढ़ाई पूरी कर लिया था। बड़ा अधिकारी बन जिले का नाम रोशन करेगा । यह कह व फफक पड़े। उन्होंने कहा कि पांच दिन हो गया पर पुलिस न हत्यारे की पहचान कर पाई और न ही मोबाइल व कार ही बरामद ही कर पाई है। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री योगी पर पूरा भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा। जल्दी हत्यारों की गिरफ्तारी कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन


हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ब्राह्मण महासभा लखनऊ तक लड़ाई लड़ेगा : केसी

मईल। कपूरीपार के दुर्गेश कुमार उर्फ शुभम मिश्रा की हत्या की सूचना पर पहुंचे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी पांडेय ने मृतक के पिता को ढांढस बंधाया। मंगलवार को पहुंचे पूर्व मंत्री व अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने अहिरौला पुलिस पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि इस सरकार में पुलिस निरंकुश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें