फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दियारा क्षेत्र में कृषि भूमि निगल रही सरयू

Fri, 19 Sep 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के दियारा क्षेत्र में कटान कर रही सरयू
विज्ञापन
दो माह से हो रहा कटान, नहीं सुधि ले रहे जिम्मेदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू पार दियारा क्षेत्र में नदी बेतहाशा कटान कर रही है। दो माह से करीब तीन किमी तक हो रहे कटान से जिम्मेदार बेपरवाह हैं। लोगों के अनुसार, नदी प्रतिदिन तीन से चार फिट कटान कर रही है। करीब सैकड़ों बीघा कृषि भूमि नदी में विलीन हो गई है।
सरयू तट पर निर्माणाधीन मोहन सेतु के दक्षिणी पिलर के पास से नदी करीब तीन किमी तक पूरब में कटान कर रही है। सरयू की धारा परिवर्तित होने से सरयू मुख्य धारा पक्के घाट से करीब दो किमी दूर बहने लगी है। पीडब्ल्यूडी बांध पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

परसियां देवार के अशोक यादव, शंकर यादव, मंजनाथ आदि का कहना है कि दसरसरिया, भरटोला, बिचला टोला, मऊ जनपद के बिनटोलिया और नई बस्ती कटान के मुहाने पर है। शुक्रवार को सरयू फिर खतरे के निशान 66.50 से 90 सेमी ऊपर बहने लगी है। राप्ती भी उफान पर है। जलस्तर में हो हरे उतार-चढ़ाव से तटवर्ती गांव के लोगों की नींद उड़ गई।
..
दियारा क्षेत्र में कटान से उच्चाधिकारियाें को अवगत कराया गया, मगर कोई समाधान नहीं निकल सका। नदी यदि ऐसे ही रोजाना कटान करती रही तो दियारा के कुछ मजरे प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन

-छोटेलाल
..

सरयू रोजाना कृषि भूमि निगल रही है। सैकड़ों एकड़ भूमि का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। सरयू तेजी से पीडब्ल्यूडी बांध और कुछ मजरों की ओर बढ़ रही है। कटान से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
-रमाशंकर यादव
..

कोट-
जलस्तर में निरंतर बढ़त हो रही है। कटान से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
-विपिन कुमार द्विवेदी, एसडीएम, बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें