मोहन सेतु के पास परसियां-विशुनपुर देवार, भदिला प्रथम गांव के पास गोरखपुर जनपद में अगलगउवा के पास हो रही कटान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू और राप्ती के अलावा गोर्रा और छोटी गंडक नदियों का जलस्तर तेजी से घटा है। सरयू इस वर्ष के उच्चतम 65.90 से 30 सेमी घटकर 65.60, जबकि राप्ती 68.20 से 1.40 मीटर घटकर 66.80 मीटर पर बहने लगी है। जलस्तर में कमी आने के बाद ये नदियां बेतहाशा कटान करने लगी हैं। मोहन सेतु के पास परसियां-विशुनपुर देवार, भदिला प्रथम गांव के पश्चिम और गोरखपुर जनपद के अगलगउवा गांव के पास सरयू और राप्ती कटान कर रही हैं। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
परसियां देवार के संजय यादव, रमाशंकर यादव, छोटेलाल, शंकर यादव आदि का कहना है कि चार दिनों से कटान तेज हो गई है। नदी कृषि भूमि निगल रही है। नदी के दक्षिणायन होने से अधूरे मोहन सेतु का पाट चौड़ा हो रहा है। भदिला प्रथम गांव के पास अगलगउवा के पास भी नदी बेतहाशा कटान कर रही है।
...
सपा कार्यकर्ताओं ने कटान क्षेत्र का किया निरीक्षण
बरहज। मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। कहा कि कटान रोकने की जल्द उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरयू नदी पार परसियां-विशुनपुर देवार पहुंचे। विजय ने कहा कि नदी में हो रहे कटान को लेकर जिम्मेदार आंख पर काली पट्टी बांधे हुए हैं। अधिकारियों की लापरवाही से सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो रही है। इस दौरान संजय यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार, अजय सिंह, विकास यादव, राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद