देवरिया के रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी गांव के कुवंर छपरा गांव टोले पर नए मकान निर्माण के लिए पुरानी मकान का छत तोड़ते समय अचानक छत गिर गई। इसमें दबकर पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें रामकोला सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर घायलों का प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गांव के शंभू अपने बेटे शंकर और प्रभु के साथ पुरानी मकान का छत तोड़ रहे थे।
उसी दौरान छत अचानक गिर गया। इसमें पिता समेत दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें रामकोला सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर गंभीर रूप से घायल दोनों पुत्रों का प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर पिता की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीखपुकार मचा है।