फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजकीय महाविद्यालय के मार्ग का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। पड़ियापार स्थित राजकीय महाविद्यालय पर जाने के लिए सड़क कच्ची है। इससे छात्रों को कॉलेज तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शिक्षकों को भी अपने वाहन कॉलेज से एक किलोलीटर दूर खड़े करने पड़ते हैं। इस मार्ग को पक्का बनवाने के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।
क्षेत्र के पड़ियापार गांव में राजकीय महाविद्यालय स्थित है। यहां कला, विज्ञान, वाणिज्य सहित तीनों संकायों की स्नातक स्तर तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। कॉलेज का यह पहला शैक्षिक सत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां आयोजित समारोह में कॉलेज और शैक्षिक सत्र का उद्घाटन किया था। देवरिया- हेतिमपुर मुख्य मार्ग से कॉलेज तक की दूरी करीब एक किलोमीटर है। कॉलेज तक पहुंचने में छात्रों और शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में इस पर राह चलना मुश्किल हो जाता है। विद्यार्थी अक्सर गिर कर जख्मी हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें