फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर गड्ढे से देवरहा बाबा आश्रम की राह मुश्किल

विज्ञापन
नरियांव गांव से आश्रम के लिए जाने वाली सड़क पर जलजमाव
विज्ञापन
भागलपुर। भागलपुर-मईल मार्ग से दो किमी दूर स्थित विश्व प्रसिद्ध देवरहा बाबा आश्रम जाने वाले एकमात्र रास्ते पर नरियांव गांव में तीन फीट गहरा गड्ढा और जलभराव के कारण श्रद्धालुओं का आवागम मुश्किल हो गया है। बाइक सवार इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। चार पहिया वाहन भी फंस जा रहे हैं। गुरु पूर्णिमा पर यहां देशभर से पहुंचने वाले भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

देवरहा बाबा आश्रम भागलपुर-मईल मार्ग से नरियांव गांव होते हुए दो किमी दूर सरयू नदी किनारे स्थित है। श्रद्धालु इसी गांव के रास्ते से आश्रम आते-जाते हैं। पिछले कई महीनों से इस मार्ग पर बड़ा गड्ढा बना हुआ है। बरसात आते ही यह गड्ढे में पानी भर गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक कई बाइक सवार इसमें गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। कार भी यहां फंस जाती है। आश्रम जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। क्षेत्री के वीरेंद्र चौधरी, सुनील कुमार पांडेय, अमरेंद्र सिंह, मिन्टू, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन को कई बार बताया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

गुरु पूर्णिमा पर देवरहा बाबा आश्रम पर देशभर से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है। यूपी, बिहार, बंगाल सहित दूर-दराज के राज्यों से लाखों भक्त यहां आते हैं। आश्रम के महंत श्याम सुंदर दास ने बताया कि गुरु पूर्णिमा में सिर्फ सात दिन बचे हैं। हजारों भक्त पैदल, बस और कार से आएंगे। रास्ता इस हालत में रहा तो भक्तों केा आश्रम पहुंचने में दिक्कत होगी। कई बार एसडीएम और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से शिकायत की लेकिन आज तक कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी से मांग की है कि गुरु पूर्णिमा से पहले सड़क के गड्ढे को भरकर जल निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें